June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

रायगढ़ में एक साथ 5 अजगरों का किया गया रेस्क्यू, अजगरों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

रायगढ़. रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम जामपाली में स्नैक रेस्क्यू फाउंडेशन की टीम ने एक साथ पांच विशालकाल अजगरों का रेस्क्यू करके उन्हें सुरक्षित रहवास में छोड़ा है। अजगर देखने मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार पुसौर ब्लाक के ग्राम जामपाली निवासी चित्रसेन चौहान ने स्नैक रेस्क्यू फाउंडेशन को सूचना दी थी कि उनके खेत में कई दिनों से अजगर दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को अचानक सभी पांचों अजगर एक साथ खेत में नजर आए, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। इस सूचना के बाद  अजय सिंह, आयुष, प्रियांशु अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन टीम के पहुंचते ही सभी अजगर खेत की मेड़ में बने बिल में घुस गए। काफी देर इंतजार के बावजूद जब अजगर बाहर नहीं निकले, तो ग्रामीणों के सहयोग से मेड़ में खुदाई की गई। इसके बाद एक-एक कर सभी पांच अजगरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
स्नैक रेस्क्यू फाउंडेशन अजय सिंह ने बताया कि रेस्क्यू अभियान सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक चला और पांचों अजगरों को रेस्क्यू हो सका। सभी अजगरों की लंबाई करीब 8 से 9 फीट थी, जबकि एक अजगर का वजन लगभग 13 से 15 किलोग्राम रहा होगा। सफल रेस्क्यू के बाद सभी अजगरों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?