August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

बहादुरी की मिसाल बने राकेश मिंज और आर्यन खेस, राज्य वीरता पुरस्कार से होंगे सम्मानित

रायगढ़ । जिले के दो होनहार बालक मास्टर राकेश मिंज एवं आर्यन खेस ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक मासूम की जान बचाकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर दोनों बच्चों का नाम राज्य वीरता पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया था, जिसे शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब दोनों वीर बालकों को 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों को 25 हजार रुपए की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर ने दोनों बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर.कच्छप ने बताया कि 24 सितंबर 2025 को एक 05 वर्षीय बालक दादू मिंज पानी में डूब रहा था। समय रहते राकेश और आर्यन ने साहस दिखाते हुए उसे पानी से बाहर निकाला। बालक के पेट में पानी भर जाने के कारण उसकी हालत गंभीर थी, लेकिन दोनों ने सूझबूझ से पेट दबाकर पानी निकाला और उसकी जान बचाई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?