August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

रायगढ़ में अज्ञात वाहन की ठोकर से मजदूर की मौत, काम करके घर लौटे समय हुआ हादसा, आरोपी की पतासाजी में जुटी पुलिस

रायगढ़. रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए काम करके पैदल घर लौट रहे एक ग्रामीण को अपनी चपेट में लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खम्हार गांव के बजारडांड़ पारा के पास बीती रात 8 बजे के आसपास अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए काम करके पैदल अपने घर लौट रहे ललित विश्वकर्मा निवासी ऊंकाडांड़ (खम्हार) को जोरदार ठोकर मार दिया, इस दुर्घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के अलावा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक रोजी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहा था।
बताया जा रहा कि इस घटना के बाद एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन को घटनास्थल से आगे खम्हार गांव की तरफ भागते हुए देखा गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है इसी वाहन के चालक ने युवक को ठोकर मारकर फरार हुआ है।
बहरहाल सड़क हादसे में एक युवक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी चालक की पतासाजी में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?