August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

धान के अवैध परिवहन में संलिप्तता पाए जाने पर शासकीय कर्मचारी निलंबित, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

रायगढ़ । कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर धान के अवैध परिवहन के मामले में संलिप्त पाए जाने पर विकास खण्ड धरमजयगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुडेकेला में पदस्थ भृत्य श्री रमेश साव के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। पंचनामा एवं संबंधित व्यक्तियों के बयानों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि श्री रमेश साव द्वारा ओड़िशा राज्य से धान का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था, जिसमें उनकी संलिप्तता पाई गई है।
शासकीय सेवक होने के बावजूद श्री रमेश साव द्वारा किया गया यह कृत्य शासन के निर्देशों एवं अपने पदीय कर्तव्यों के प्रतिकूल होकर घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों का उल्लंघन है तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के अंतर्गत दण्डनीय है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार श्री रमेश साव भृत्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुडेकेला विकास खण्ड धरमजयगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री रमेश साव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?