June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

माओवादी साजिश नाकाम, जवानों ने दो आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय

बीजापुर। डीआरजी बीजापुर, ईलमिड़ी थाना , छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 9वीं वाहिनी एवं बीडीएस टीम बीजापुर की संयुक्त टीम द्वारा आज ईलमिड़ी–लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया गया था।
अभियान के दौरान डिमाइनिंग कार्यवाही करते हुए लंकापल्ली कच्ची सड़क पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 20 से 30 किलोग्राम वजनी दो शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए। बीडीएस टीम बीजापुर द्वारा सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट किया गया।
जानकारी के मुताबिक माओवादियों ने कमांड स्विच सिस्टम के माध्यम से सड़क के बीचों-बीच आईईडी लगाए थे, जिनका उद्देश्य बड़े वाहनों को निशाना बनाना था। सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझ-बूझ एवं त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की इस नापाक साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।
क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?