June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा ने दिखाया साहस और मानवता, मधुमक्खियों के झुंड में फंसे ग्राम कमरगा के युवकों को रायगढ़ पुलिस जवान ने जान जोखिम में डालकर बचाया

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस के एक जवान ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर मधुमक्खियों के झुंड में फंसे ग्राम कमरगा के 6–7 युवकों की जान बचाई है। घटना कल दिनांक 29 जनवरी को थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम रूडूकेला की है।
जानकारी के अनुसार थाना लैलूंगा में पदस्थ प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा अपराध एवं शिकायत जांच के सिलसिले में मोटरसाइकिल से ग्राम भ्रमण पर निकले थे। दोपहर करीब 1 बजे ग्राम रूडूकेला पहुंचने पर उन्हें सूचना मिली कि ग्राम कमरगा के 6–7 युवक कबड्डी खेलने जा रहे थे, इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे संतुलन खोकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा ने बिना अपनी जान की परवाह किए मौके पर पहुंचकर बड़ी प्लास्टिक शीट की व्यवस्था की, मशाल जलाकर युवकों पर घिरी मधुमक्खियों को दूर भगाया तथा ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
मानव जीवन संकट में देखकर किए गए इस साहसिक एवं विवेकपूर्ण कार्य पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा जवान शिव पैंकरा की पीठ थपथपाई गई तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा के विवेकपूर्ण साहसिक कार्य पर पारितोषिक इनाम देकर सम्मानित किया एवं अन्य जवानों को भी इसी प्रकार सेवा भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?