March 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ः होली में ड्रोन से हुड़दंगियों पर नजर, 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात, 16 चेकिंग पॉइंट, हर घटनाओं पर नजर पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप, परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, रायपुर रेफर खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

नाबालिग बच्चों को नशे के लिए व्हाइटनर बेचने वाले दो स्टेशनरी संचालकों पर लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई , साक्षी स्टेशनरी एवं प्रिया फैन्सी स्टोर से 234 नग व्हाइट इंक करेक्शन पेन सेट जप्त

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री पर निगरानी रखते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी दौरान एक सक्रिय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाईस्कूल के सामने मेन रोड किनारे स्थित साक्षी स्टेशनरी के संचालक चंद्रभान पटेल एवं प्रिया फैन्सी एवं स्टेशनरी संचालक उमेश पटेल निवासी लैलूंगा द्वारा अपनी दुकानों में व्हाइट इंक “व्हाइटनर” बड़ी मात्रा में रखकर नाबालिग बच्चों को नशे के रूप में उपयोग हेतु विक्रय किया जा रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर दोनों दुकानों पर दबिश दी गई, जहां से कोरस इराज-एक्स व्हाइट इंक करेक्शन पेन सेट 12 एमएल (डाइल्यूटर पेन) कुल 234 नग, कीमती करीब 6,990 रुपये तथा एक रियलमी मोबाइल फोन कीमती लगभग 5,000 रुपये बरामद किया गया। जप्त सामग्री का विधिवत पंचनामा तैयार कर जब्ती की गई।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी यह जानते हुए भी कि उक्त व्हाइट इंक करेक्शन पेन सेट एक हानिकारक पदार्थ है, जिसके सेवन से मानव जीवन संकटापन्न हो सकता है, नाबालिग बच्चों को विक्रय कर रहे थे, जिससे बच्चों को नशे की लत लगने तथा उनके मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
आरोपियों चंद्रभान पटेल एवं उमेश पटेल के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 77 बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम (जे.जे. एक्ट) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 123, 275, 286 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन, आरक्षक सुमित एक्का एवं जितेन्द्र कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध अभियान स्तर पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी-
1. चंद्रभान पटेल पिता विटकी प्रसाद पटेल उम्र 41 साल, निवासी वार्ड नंबर 08 लैलूंगा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ0ग0)
2. उमेश पटेल पिता उदय पटेल उम्र 30 साल, निवासी वार्ड नंबर 08 लैलूंगा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?