April 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना रायगढ़ जिले की आद्यशा ने रचा इतिहासः सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल,कलेक्टर ने किया सम्मानित

बाबा सत्यनारायण के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, साहू समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़. जिले में सोशल मीडिया पर एक बाबा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर साहू समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषी युवक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। यह घटना कोसमपारा बाबाधाम में पिछले 28 वर्षों से तपस्या कर रहे बाबा सत्यनारायण से जुड़ी है।
जिला साहू संघ रायगढ़ के अध्यक्ष डिग्री लाल साहू के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर बाबा सत्यनारायण के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक, अपमानजनक और भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया है। ज्ञापन में इस बात पर जोर दिया गया है कि बाबा सत्यनारायण केवल साहू समाज के ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के लिए श्रद्धेय और आस्था का प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध की गई ऐसी टिप्पणियां न केवल साहू समाज बल्कि पूरे समाज की भावनाओं को आहत करती हैं।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित युवक ने बाबा सत्यनारायण पर ष्ढोंगीष् और ष्बलात्कारीष् जैसे गंभीर और निराधार आरोप लगाए हैं। ये आरोप भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आते हैं।
साहू समाज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया अकाउंट की तत्काल जांच कर दोषी युवक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। समाज का मानना है कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ सकती हैं और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?