June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने थानाक्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर दस्तयाब कर बड़ी सफलता हासिल की है। साथ ही बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 29 जनवरी को बालिका की मां द्वारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग बेटी 28 जनवरी की सुबह बिना बताए घर से चली गई है। आसपास क्षेत्र, रिश्तेदारी एवं संभावित स्थानों में पतासाजी के बावजूद बालिका का कोई सुराग नहीं मिला, जिस पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका व्यक्त की गई। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही थाना प्रभारी कोतवाली को गुम बालिका की शीघ्र पतासाजी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर थाना क्षेत्र से बालिका को आरोपी आशीष चौहान पिता कमलेश चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी रामभांठा रायगढ़ के कब्जे से सुरक्षित दस्तयाब किया। आगे की जांच में बालिका के कथन और मेडिकल पर आरोपी के विरूद्ध पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?