August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

हाथी शावक की मौत के बाद दशकर्म, भजन-कीर्तन, पूजा अर्चना की और मृत्युभोज का हुआ आयोजन

रायगढ़. रायगढ़ जिले में दो माह पहले हाथी शावक की बड़झरिया तालाब मंे डूबने से मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने शुद्धीकरण और वन व वन्यप्राणी सुरक्षित रहे इसके लिए पूजा-पाठ किया और भोजन को मृत्युभोज के रूप में ग्रहण किया।
बंगुरसिया सर्किल क्षेत्र मंे पिछले दिनों तकरीबन 32 हाथियों के झुंड ने डेरा डाल रखा था। जहां दिसबंर में एक शावक की बड़झरिया तालाब में डूबने से मौत हो गई थी, लेकिन हाथियों का कई दिनों तक आसपास के जंगल मंे डटा रहा। इसके अलावा धान मंडी में भी लगातार हाथियों ने धान की बोरियों को नुकसान किया। ऐसे में ग्रामीणों ने शुद्धिकरण और वन व वन्यप्राणी सुरक्षित रहे और जनहानि न हो, इसके लिए शनिवार को दशकर्म का आयोजन किया। बंगुरसिया व नवागांव के ग्रामीणों ने आपसी चंदा किया। जहां शनिवार को काफी संख्या में ग्रामीण जिस जगह पर हाथी शावक की मौत हुई थी, उस स्थान पर इक्ट्ठा हुए। इसके बाद बैगा व ग्रामीणों ने शिव-गणेश मंदिर में भजन-कीर्तन, पूजा अर्चना की और मृत्युभोज के रूप मंे भोजन ग्रहण किया।
विदित रहे कि दिसबंर माह में रात के समय करीब 32 हाथियों का झुंड बंगुरसिया स्थित बड़झरिया तालाब में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान एक नन्हा शावक पानी में डूब गया। काफी देर तक शावक के बाहर न आने पर बाकी हाथियों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं उठा, तो पूरा झुंड चिंघाड़ने लगा। हाथियों की आवाज सुनकर वन अमला और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी तरह हाथियों को वहां से दूर किया गया। जिसके बाद शावक के मृत होने की पुष्टि हुई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?