February 12, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कलेक्टर का मैदानी एक्शन, पगडंडियों पार कर किसानों के खेत तक पहुंचे, नावापारा में सरसों फसल प्रदर्शन का लिया जायजा, किसानों से किया सीधा संवाद ऑपरेशन अंकुश : अवैध मादक पदार्थों पर सख्त प्रहार के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में प्रारंभ हुआ ऑपरेशन अंकुश, कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार क्षेत्र में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक कार्रवाई, सार्वजनिक मार्ग पर हथियारनुमा ईयरगन का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने का मामला शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा, आरोपी की पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ बाजारों से 25 बाइक चोरी में संलिप्तता पशु तस्करों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस ने चलाया आपरेशन शंखनाद, 32 गौवंश को कुख्यात मवेशी तस्कर रब्बुल खान के चंगुल से पुलिस ने कराया मुक्त 2 अलग – अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जिले से 112 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, मुख्यमंत्री की पहल से साकार हो रहा श्रद्धालुओं का सपना

रायगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और संवेदनशील पहल का परिणाम आज रायगढ़ जिले में देखने को मिला, जब श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 112 श्रद्धालुओं का 15वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। वर्षों से मन में संजोया गया श्री रामलला के दर्शन का सपना श्रद्धालुओं के लिए साकार हो रहा है।
यात्रा के समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह, भक्ति और भावनात्मक उल्लास देखने को मिला। जय श्रीराम के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन की सबसे बड़ी आध्यात्मिक उपलब्धि है। एक तीर्थयात्री ने भावुक स्वर में कहा कि बचपन से रामायण में रामजन्मभूमि की कथाएँ सुनते आए हैं, आज पहली बार उसी पावन भूमि पर कदम रखने का सौभाग्य मिलने जा रहा है। यह पल शब्दों से परे है-आँखें नम हैं और मन आनंद से भरा हुआ है।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन, आवास एवं आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं को रायगढ़ से बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक पहुँचाया गया, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। यात्रियों के मार्गदर्शन और सहयोग हेतु अधिकारियों की टीम भी जत्थे के साथ भेजी गई है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी तथा उनके सुरक्षित, सुखद और सफल दर्शन की कामना की।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ऑपरेशन अंकुश : अवैध मादक पदार्थों पर सख्त प्रहार के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में प्रारंभ हुआ ऑपरेशन अंकुश, कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार क्षेत्र में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?