June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

ऑपरेशन अंकुश : अवैध मादक पदार्थों पर सख्त प्रहार के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में प्रारंभ हुआ ऑपरेशन अंकुश, कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार क्षेत्र में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की दिशा में सख्त अभियान #ऑपरेशन अंकुश चलाने के निर्देश सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर दिनांक 10.02.2026 को #ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से देशी प्लेन एवं महुआ शराब जप्त की गई।
कोतरारोड़ पुलिस : किरोडीमल नगर में 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर किरोडीमल नगर स्थित शराब भट्टी के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी मुरलीधर चौहान (41 वर्ष), निवासी उच्चभिट्ठी, थाना कोतरारोड़ को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक थैले में रखी 35 पाव रोमियो देशी शराब, कुल 6.300 लीटर, अनुमानित कीमत 2,800 रुपये जप्त की गई।

लैलूंगा पुलिस : ग्राम रूपडेगा में 12 लीटर महुआ शराब बरामद, आरोपी दबोचा गया
इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोडासिया, मुडागांव एवं रूपडेगा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान प्राप्त सूचना पर ग्राम रूपडेगा कटेलपारा निवासी डेरियाहा गोस्वामी के घर दबिश दी गई। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब, अनुमानित कीमत 1,200 रुपये बरामद हुई। आरोपी ने उक्त शराब बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया।
तमनार पुलिस : सारसमाल में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब व बिक्री रकम जप्त, आरोपी पकड़ा गया
तमनार थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक सुरीत लाल सिदार द्वारा ग्राम बागबाडी, बुडिया एवं सारसमाल क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम सारसमाल में दशाई भगत (67 वर्ष) निवासी सारसमाल को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 09 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 1,800 रुपये तथा बिक्री रकम 150 रुपये जप्त की गई।
तीनों कार्रवाइयों में कुल 27.300 लीटर अवैध शराब, कुल अनुमानित कीमत लगभग 5,800 रुपये जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?