June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक कार्रवाई, सार्वजनिक मार्ग पर हथियारनुमा ईयरगन का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने का मामला

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम आईडी didar.Ali.927 से एक युवक द्वारा गन के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की जानकारी आई थी। उक्त आपत्तिजनक वीडियो में युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन किया गया था, जिससे आमजन में भय का वातावरण निर्मित होने की आशंका थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल को संबंधित इंस्टा आईडी धारक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जांच में उक्त इंस्टाग्राम आईडी धारक की पहचान वार्ड क्रमांक 09, पुरानी बस्ती खरसिया निवासी दीदार अली के रूप में हुई। पुष्टि हुई कि युवक वर्तमान में बेहरापारा, धरमजयगढ़ में उसके जीजा के घर रह रहा है तथा वीडियो धरमजयगढ़ के सार्वजनिक मार्ग पर बनाया गया था। इसके बाद टीआई अमित तिवारी के साथ खरसिया- धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा युवक को तलब कर पूछताछ की गई।
पूछताछ में अनावेदक दीदार अली पिता निषार अली, उम्र 33 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती खरसिया वार्ड क्रमांक 09, वर्तमान पता शेख अकरम परवेज का मकान, बेहरापारा वार्ड क्रमांक 09 धरमजयगढ़ ने बताया कि रील में प्रयुक्त हथियार छर्रावाला ईयरगन है, जिसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती। तथापि, सार्वजनिक स्थान पर उसे खतरनाक हथियार की तरह प्रदर्शित कर सोशल मीडिया में अपलोड करना शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से अनुचित पाया गया।
सार्वजनिक स्थल पर हथियारनुमा वस्तु का प्रदर्शन कर दहशत का वातावरण निर्मित करने के कारण धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा अनावेदक के विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उसे भविष्य में ऐसी गतिविधि से दूर रहने की कड़ी समझाइश दी गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?