August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

खनिज उत्खनन प्रभावित घरघोड़ा में आईटीआई प्रशासनिक भवन का होगा उन्नयन, मुख्यमंत्री युवा केंद्र को बनाया जाएगा रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण केंद्र, कलेक्टर का सघन दौरा, संसाधनों एवं अधोसंरचना की समीक्षा

रायगढ़। राज्य शासन की मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा खनिज उत्खनन प्रभावित एवं सुदूर वनांचल विकासखंड घरघोड़ा में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रशासनिक भवन तथा मुख्यमंत्री युवा केंद्र को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है। आवश्यकता अनुसार जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) मद से अधोसंरचना सुधार, संधारण एवं मरम्मत कार्य कराए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने घरघोड़ा एवं तमनार विकासखंड का सघन दौरा कर राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र के प्रशासनिक भवन एवं परिसर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनके पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं भविष्य के रोजगार अवसरों की जानकारी ली। विशेष रूप से कोपा (कंप्यूटर संचालन एवं प्रोग्रामिंग सहायक) व्यवसाय के विद्यार्थियों से चर्चा कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं संभावित रोजगार अवसरों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध उपकरण, प्रयोग सामग्री एवं अन्य संसाधनों की समीक्षा की। साथ ही संसाधनों की आपूर्ति के संबंध में उच्च कार्यालय को भेजे गए पत्राचार की जानकारी लेते हुए संबंधित पत्रों की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आईटीआई प्रशासनिक भवन के बेहतर रख-रखाव, स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा मरम्मत एवं संधारण योग्य कार्यों का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।
दौरे के दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री युवा केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली गई। उन्होंने केंद्र भवन के आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री युवा केंद्र को भारत सरकार एवं राज्य शासन की रोजगार मूलक एवं कौशल विकास योजनाओं से जोड़कर एक सशक्त प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?