June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई , हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़े, युवक पर फरसीनुमा हथियार से प्राणघातक हमला

रायगढ़। 12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्रार्थिया श्रीमती सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश्वनी श्रीवास एवं प्रार्थिया का सिविल अस्पताल खरसिया में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। अश्वनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे फोर्टिस जिन्दल अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 118(1) एवं 109 भारतीय न्याय संहिता जोड़ी गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी एवं स्टाफ द्वारा तत्काल कार्रवाई कर आरोपी 1. जीत उर्फ अजीत बेरा (20 वर्ष), 2. संजय बेरा (50 वर्ष) एवं 3. श्रीमती मिठ्ठू बेरा (43 वर्ष), सभी निवासी पुरानी बस्ती पनखतियापार वार्ड नं. 06 खरसिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त फरसी जप्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई उदयनाथ सिदार एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?