April 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

धान खरीदी केन्द्र पहुंचे 3 जंगली हाथी, अब तक 300 से अधिक बोरी धान खाया और फैलाया, जिले में 113 हाथी, रखी जा रही नजर

रायगढ़. जिले में बीती रात धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर तीन जंगली हाथियों ने तकरीबन 10 से अधिक धान की बोरियों को खाकर और फैलाकर नुकसान पहुंचाया है। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला रायगढ़ वन मंडल का है।
जिला मुख्यालय से तकरीबन 12 किलोमीटर दूर बंगुरसिया गांव में स्थित धान खरीदी केन्द्र एक बार फिर से तीन जंगली हाथी पहुंच गए। इस दौरान हाथियों ने यहां से दस से अधिक धान की बोरियों को खाया और फैलाया है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ वन मंडल के पडिगांव परिसर में इन दिनों 31 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी दल में से तीन जंगली हाथी बीती रात बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र पहंुचा था। साथ ही इन हाथियों ने एक किसान के सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
300 से अधिक बोरी धान का नुकसान
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि धान खरीदी की शुरूआत होनें के बाद बीते 17 दिसंबर से बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र में जंगली हाथी पहुंच रहे हैं, और अब तक 327 से अधिक धान की बोरियों को हाथी ने खाकर और फैलाकर नुकसान पहुंचाया जा चुका है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हर साल धान खरीदी केन्द्र के समय हाथी यहां पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं। जिसके बाद वन विभाग नुकसान का आंकलन करके भरपाई करता है।
जिले में 113 हाथियों की मौजूदगी
एक जानकारी के अनुसार इन दिनों रायगढ़ जिले के जंगलों में कुल 113 जंगली हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। जिसमें रायगढ़ वन मंडल में जहां 52 हाथी तो धरमजयगढ़ वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी है। हाथियों के इस दल में 26 नर, 57 मादा के अलावा 30 शावक शामिल है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?