रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में मंगलवार की सुबह कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में रैली निकालकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वृद्ध जनों को पेंशन देने की मांग की गई।
मिली जानकारी में मुताबिक मंगलवार को सुबह साढ़े 12 बजे के आसपास जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव एवं नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया की उपस्थिति मे विगत 4 माह से वृद्ध जनों को पेंशन नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी ने शहर के नगर निगम ऑडिटोरियम से एक रैली निकाली जो जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वृद्ध जनों को बीते तीन माह से वेतन नहीं मिलने की मांग करते हुए जल्द से जल्द उन्हें वेतन दिए जाने की मांग की है।
इस कार्यक्रम मे आप सभी पूर्व विधायक गण, पूर्व सांसद सदस्य, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्षगण पूर्व महापौर ,जिला व ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारीगण, महिला कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस,ब्लाक कांग्रेस,एन एस यू आई,इंटक कांग्रेस,मज़दूर कांग्रेस,अल्पसंख्यक विभाग,किसान कांग्रेस ,महिला इंटक,विधि विभाग,सोशल मीडिया,अनुसूचित जाती, जनजाति,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,खेल प्रकोष्ठ,व्यपार प्रकोष्ठ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,जिला कांग्रेस के सम्मानित वरिष्ठगण, एवम नगर निगम के सम्मानित पार्षदगण,पूर्व एल्डरमेन, की उपस्थिति रहे।









