August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाईक सवार पिता-पुत्र की मौके पर दर्दनाक मौत, आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

रायगढ़ । मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाईक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद दोनों के शवों को अस्पताल भेजते हुए पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पंूजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पठान कॉलोनी निवासी मोहम्मद असरफ कुरैशी 32 साल आज सुबह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रायगढ़ अस्पताल जा रहा था। बाईक सवार जब 11 बजे के आसपास जब तराईमाल बंजारी मंदिर के पास स्थित फिरोज टायर दुकान के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमएस 9377 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवारांे को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही मोहम्मद असरफ के अलावा उसके 7 साल के मासूम बेटे मोहम्मद अलताफ कुरैशी की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281, 125, (ए) 106 (1) बीएनएस, 184 एमव्ही एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए दुर्घटनाकारी वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?