August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

घरघोड़ा। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे कमरे में युवक कि टंगी हुई लाश मिली है। जानकारी अनुसार ग्राम भेंगारी में एक युवक की घर के कमरे में मियार (लकड़ी की बल्ली) से टंगी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना 15–16 फरवरी की दरमियानी रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान शिवा यादव पिता दशरथ यादव निवासी उम्र 19 ग्राम भेंगारी, थाना घरघोड़ा थाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने कमरे में युवक को फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक युवक काम हैदराबाद काम करने गया था कुछ दिन पूर्व घर वापस आया था घर कि माली हालात सही नहीं होने का कारण युवक पुनः काम करने हैदराबाद जाने के लिए परिजनों को बोला परन्तु घर वालों ने जाने से मना करने के कारण युवक द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने कि बात सामने आ रही है

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?