March 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

27 मार्च रामनवमी को निकलेगी भव्य श्री राम शोभायात्रा- रामनवमी का शंखनाद, प्रथम बैठक में सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों युवाओं ने लिया हिस्सा दादा जी की प्रेरणा, पिता जी का साथ और मेरे अनूठे सपने ने मंजिल तक पहुंचाया –अजय गुप्ता, यूपीएससी 452 रैंक हासिल करने पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े खरसिया पुलिस के हत्थे, कॉन्वेंट स्कूल के पास जैन मंदिर में ताला तोड़कर दानपेटी से चुराये थे रूपए बोरो–संगरा के जंगलों में ‘काला खेल’: मशीनें जब्त, मगर असली माफिया अब भी बाहर रायगढ़ के नव पदस्थ एसएसपी शशि मोहन सिंह से रायगढ़ चैम्बर के पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात, व्यापारिक समस्याओं पर हुई चर्चा फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध महिला से सोने की चैन झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में आरोपियों को दबोचा

जहर सेवन से महिला की मौत, अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी पहुंची पुलिस, पीएम कराने शव भेजा गया अस्पताल

रायगढ़। होली के दिन पति से विवाद के बाद महिला ने जहर सेवन कर लिया। रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन दाह संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया। मामला डबरा थाना क्षेत्र का है।
डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम खरकेना निवासी नवविवाहिता दीपा बरेठ 22 साल, 3 मार्च को अपने तीन साल की बेटी को छोड़कर होली खेलने गई थी और रात भर अपने परिचित के यहां रूक गई। सुबह जब घर पहुंची तब महिला का अपने पति देवेन्द्र बरेठ के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद नाराज होकर महिला ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। इस बीच दीपा बरेठ का तबियत बिगड़ता देख परिजनों ने महिला को रायगढ़ को एक निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था, जहां महिला की उपचार के दौरान 4 मार्च को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बिना पुलिस को सूचना दिये शव परिजनों को सौंप दिया था।
परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और दाह संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी, इसी बीच डभरा पुलिस को जब पूरे मामले की जानकारी मिली, तब वे तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पीएम कराने रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया। जहां सिटी कोतवाली पुलिस पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुए शून्य पर मर्ग कायम करते हुए जांच रिपोर्ट डभरा थाना भेज दिया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?