June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध महिला से सोने की चैन झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में आरोपियों को दबोचा

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में वृद्ध महिला के गले से सोने की चैन झपटने की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की माला तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर जप्त की है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

घटना के संबंध में ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद पिता स्व. बोधीराम निषाद ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से निकले थे। सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड जाने के लिए मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 में सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी हादसे के संबंध में पूछताछ करने की बात कहकर आधार कार्ड दिखाने को कहा। इसी बीच एक आरोपी ने वृद्धा के गले में पहनी सोने की माला खींच ली और दोनों आरोपी स्कूटी में बैठकर मौके से फरार हो गए। मामले में थाना चक्रधरनगर में स्कूटी सवार दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 304, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा ने तत्काल नाकेबंदी कर पीड़िता से आरोपियों के हुलिए और स्कूटी के संबंध में जानकारी ली और अपनी टीम के साथ संदिग्ध लाल रंग की स्कूटी तथा आरोपियों की सघन पतासाजी शुरू की। इस दौरान आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और फुटेज पीड़िता तथा उसकी पोती को दिखाए गए, जिसमें आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही चमार सिंह यादव और रामकुमार नायक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उनके कब्जे से 14 नग सोने की फोकली, 01 नग सोने का पदक तथा काले मोती लगी हुई सोने की माला जिसकी कीमत लगभग 85,000 रुपये है और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है, बरामद कर जप्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में (1) चमार सिंह यादव पिता महिंगल सिंह यादव उम्र 55 वर्ष निवासी नवागढ़ राजापारा रायगढ़ (2) रामकुमार नायक पिता देवघर नायक उम्र 40 वर्ष निवासी मधुवन पारा सिटी कोतवाली रायगढ़ शामिल हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, प्रधान रक्षक श्याम देव साहू आरक्षक अभय यादव शैलेंद्र पर और शांति मिली तथा कोतवाली थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

आरोपियों से जब्त —
सोने की माला, 14 नग सोने की फोकली, 01 नग सोने का पदक तथा स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561, जुमला कीमती लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?