June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

रायगढ़ के नव पदस्थ एसएसपी शशि मोहन सिंह से रायगढ़ चैम्बर के पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात, व्यापारिक समस्याओं पर हुई चर्चा

रायगढ़। जिले में हाल ही में पदस्थ हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह से छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर शहर के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। यह मुलाकात प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें व्यापारिक सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और बाजार क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण विषय उठाए गए।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (चैम्बर), चैम्बर ऑफ कॉमर्स रायगढ़ इकाई के अध्यक्ष गोपी ठाकुर, उपाध्यक्ष मनोज बेरीवाल, अनिल गर्ग, पंकज अग्रवाल (श्रीतारा), मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल और आकाश अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी और गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान चैम्बर के पदाधिकारियों ने एसएसपी को शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में व्यापारियों को आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि कई स्थानों पर यातायात अव्यवस्था, पार्किंग की समस्या तथा बाजार क्षेत्रों में भीड़भाड़ के कारण व्यापार प्रभावित होता है। इसके साथ ही उन्होंने रात्रि के समय बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग भी रखी।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने कहा कि रायगढ़ एक तेजी से विकसित हो रहा व्यापारिक शहर है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्राहक बाजारों में आते हैं। ऐसे में बाजार क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता और बेहतर यातायात प्रबंधन से व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से समय-समय पर बाजार क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।

प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल ने भी व्यापारियों की ओर से अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि पुलिस और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय बना रहेगा तो शहर में कानून व्यवस्था और व्यापार दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने एसएसपी को आश्वस्त किया कि व्यापारिक संगठन प्रशासन के साथ मिलकर शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

इस दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और आवश्यकतानुसार पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

एसएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच संवाद और सहयोग से शहर में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

मुलाकात के आरंभ में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने एसएसपी शशि मोहन सिंह का रायगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया और शहर में बेहतर कानून व्यवस्था की कामना की। यह सौजन्य मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?