March 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

27 मार्च रामनवमी को निकलेगी भव्य श्री राम शोभायात्रा- रामनवमी का शंखनाद, प्रथम बैठक में सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों युवाओं ने लिया हिस्सा दादा जी की प्रेरणा, पिता जी का साथ और मेरे अनूठे सपने ने मंजिल तक पहुंचाया –अजय गुप्ता, यूपीएससी 452 रैंक हासिल करने पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े खरसिया पुलिस के हत्थे, कॉन्वेंट स्कूल के पास जैन मंदिर में ताला तोड़कर दानपेटी से चुराये थे रूपए बोरो–संगरा के जंगलों में ‘काला खेल’: मशीनें जब्त, मगर असली माफिया अब भी बाहर रायगढ़ के नव पदस्थ एसएसपी शशि मोहन सिंह से रायगढ़ चैम्बर के पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात, व्यापारिक समस्याओं पर हुई चर्चा फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध महिला से सोने की चैन झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में आरोपियों को दबोचा

दादा जी की प्रेरणा, पिता जी का साथ और मेरे अनूठे सपने ने मंजिल तक पहुंचाया –अजय गुप्ता, यूपीएससी 452 रैंक हासिल करने पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायगढ़। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2025 में देश भर में 452 रैंक हासिल करने वाले रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के किसान के बेटे ने रायगढ़ जिले ही नहीं कोलता समाज को भी गौरवान्वित कर दिया है। रायगढ़ पूर्वांचल का गांव संबलपुरी के किसान धनुर्जय गुप्ता के तीन होनहार बच्चों में सबसे बड़े अजय गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देश भर में 452 रैंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही किसान परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अजय गुप्ता के परिवार ,सगे संबंधियों में खुशी व्याप्त है तथा उनके पिता तथा अजय को मोबाइल पर बधाई का तांता लगा हुआ है।
संवाददाता से बातचीत करते हुए अजय गुप्ता ने बताया कि मुझे आई ए एस बनने की प्रेरणा मेरे दादा जी स्वर्गीय महेंद्रनाथ गुप्ता से मिला।इस प्रेरणा और मेरे सपने को पंख देने का साथ मेरे पिता जी धनुर्जय गुप्ता का रहा । जिसके कारण आज संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में यह सफलता अर्जित हुई ।अजय गुप्ता के पिता श्री धनुर्जय गुप्ता जी का खुशी का ठिकाना नहीं है,उन्होंने अपना विचार साझा करते हुए कहा कि हर मां बाप का सपना होता है कि उसका बेटा डॉक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर बने । आज ये तीनों सपने पूरे हो गए।बड़ा लड़का अजय आई ए एस बन रहा है, बेटी अरुणा गुप्ता जे पी एल में इंजीनियर हैं तथा पुत्र डॉक्टर नवीन गुप्ता नौरंगपुर सरकारी अस्पताल में एम बी बी एस डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अजय गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा गांव संबलपुरी के प्राथमिक विद्यालय में हुई जबकि 6 वीं से 12वीं तक मुक्ति प्रकाश शालिनी स्कूल बोईरदादर रायगढ़ में अध्ययन किया इसके पश्चात एन आई टी रायपुर से इंजीनियरिंग की परीक्षा पास किया। आपने 2017 से 2021 तक प्रदान संस्था के माध्यम से जुड़कर घोर नक्सल क्षेत्र बस्तर में आदिवासी किसानों के आर्थिक समृद्धि के लिए खेती बाड़ी को प्रोत्साहित करने का काम किया। जहां पर आई ए एस अधिकारियों के संपर्क में आकर आई ए एस बनने के सपने को और मजबूती मिली । इसके बाद घर संबलपुरी में एक साल रहकर परीक्षा की तैयारी शुरू किया ।
वर्तमान में हैदराबाद में रहकर शिक्षकीय कार्य संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए छात्र छात्राओं को कोचिंग दे रहे हैं । देश में आई ए एस पैदा करने के साथ साथ स्वयं भी परीक्षा देकर बड़ी सफ़लता हासिल किया। उनके इस सफलता पर छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं कोलता समाज संभाग रायगढ़ के संभागीय अध्यक्ष रत्थूलाल गुप्ता महामंत्री टीकाराम प्रधान ने भी अजय गुप्ता के सफलता पर बधाई देते हुए इसे कोलता समाज के लिए गौरव बताया ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?