March 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, “सशक्त ऐप” से खुला वाहन चोरी का मामला, चक्रधरनगर पेट्रोलिंग ने चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़े थे दो संदेही बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर किया पुलिस के हवाले ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल को चोरी कर फरार हुए हेल्पर को पुलिस ने नाकेबंदी में पकड़ा, चोरी ट्रेलर समेत 60 लाख की संपत्ति बरामद रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ पर कार्रवाई में 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जप्त, एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त रायगढ़ में ऐतिहासिक ‘‘अल्फा क्लासिक्स’’ फिटनेस एक्सपो में इनामों की बौछार, जीवर्धन, शशिमोहन, रामचन्द्र के आतिथ्य में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता संपन्न TRN एनर्जी की राख ओवरलोडिंग और रफ्तार – डंपर नहीं, ‘यमराज’ के वाहन .. प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

“ऑपरेशन तलाश” में कापू पुलिस की कार्रवाई, मारपीट मामले में फरार आरोपी उमेश नट गिरफ्तार, जमीन विवाद में तलवार व डंडे से मारपीट करने का था आरोप, लंबे समय से चल रहा था फरार

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत कापू पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कापू पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट की घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी उमेश कुमार नट पिता स्व. जगरनाथ नट उम्र 48 वर्ष निवासी कण्ड्रजा थाना कापू जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी के विरूद्ध थाना कापू में दर्ज मारपीट का मामला-
मामले के संबंध में थाना कापू में 10 नवंबर 2025 को प्रार्थी बाबू सिंह उर्फ नान्हू उर्फ पप्पू नट निवासी ग्राम कण्ड्रजा विजयनगर पटनापारा द्वारा मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी की पत्नी और मां के नाम पर दर्ज भूमि खसरा नंबर 3571/2 रकबा 0.210 हेक्टेयर को लेकर आरोपी उमेश कुमार नट के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दिन प्रार्थी अपने खेत की जोताई कर वापस घर लौट रहा था, तभी आरोपी उमेश कुमार नट अपने साथियों विशाल सिंह, जयपाल सिंह और प्रेम सिंह नट के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी उमेश नट तलवार लहराते हुए जबरन प्रार्थी के घर में घुस गया और अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी एवं उसके परिजनों के साथ हाथ-मुक्का, डंडा और तलवार से मारपीट की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 190/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 333, 117(2), 118(1), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया जिसमें मिथुन सिंह नट की चोट गंभीर प्रकृति की पाए जाने पर प्रकरण में धारा 117(2) और 118(1) बीएनएस जोड़ी गई। मामले में पुलिस द्वारा पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी उमेश कुमार नट घटना के बाद से फरार था।
थाना प्रभारी कापू उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपनी बेटी की सगाई के कारण गांव वापस आया है और अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को उसके गांव से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शहडोल तथा छत्तीसगढ़ के महासमुंद क्षेत्र में चोरी और उठाईगिरी की वारदातों में संलिप्त होने की जानकारी दी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल कापू पुलिस ने उसे मारपीट के दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

कोयले के ट्रकों से जाम हुआ राबर्टसन-भालूनारा मार्ग, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी -प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग, कांग्रेस जिला प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की अपील

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?