August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

इंस्टाग्राम पर जान-पहचान का फायदा उठाकर महिला के घरकर युवक किया छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, महिला को अश्लील मैसेज और फोन कॉल कर पहले भी करता था परेशान

रायगढ़ । जूटमिल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान शुभम यादव पिता संतोष कुमार यादव उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 सोसायटी रोड बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता (29 वर्ष) ने 07 मार्च को महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब तीन वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान शुभम यादव से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी। कुछ समय बाद आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज और गाली-गलौज किए जाने के कारण पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी लगातार पीड़िता और उसके घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर बात करने के लिए परेशान करता रहा।
रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 07 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे पीड़िता का पति बच्चों को लेने स्कूल गया हुआ था और वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर बाहर निकलने पर देखा कि शुभम यादव घर के हाल में घुस आया था। पीड़िता द्वारा उसे डांटकर बाहर जाने को कहा गया तो आरोपी ने गंदी नीयत से धक्का देकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करते हुए पीड़िता ने शोर मचाया और अपने पति को फोन करने लगी, जिस पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की और वहां से फरार हो गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 331(1), 74, 75(1), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जूटमिल और पुलिस लाइन स्टाफ के साथ बाराद्वार में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और थाना लाकर पूछताछ की। अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में महिला थाना टीम की त्वरित कार्रवाई रही। प्रकरण में सहायक उपनिरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, आरक्षक शशिभूषण साहू (जूटमिल) एवं नव आरक्षक राज सोनी (पुलिस लाइन) की अहम भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?