June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल को चोरी कर फरार हुए हेल्पर को पुलिस ने नाकेबंदी में पकड़ा, चोरी ट्रेलर समेत 60 लाख की संपत्ति बरामद

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ जिले में ट्रेलर सहित 41 टन लोहे का एंगल लेकर फरार हुए हेल्पर को रायगढ़ और सक्ती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया है। कोतरारोड़ पुलिस ने चोरी गए ट्रेलर और उसमें लोड लोहे का एंगल समेत करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 07.03.2026 को थाना कोतरारोड़ में ट्रेलर चालक धरमराज जाट पिता रामनारायण जाट उम्र 29 वर्ष निवासी ताजपुरा जाट मोहल्ला तहसील सरवार थाना सरवार जिला अजमेर (राजस्थान) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GA 3147 चलाता है और करीब 8-9 दिन से उसके साथ एक परिचित किशोर बालक (17 वर्ष) हेल्पर के रूप में काम कर रहा था। दिनांक 05.03.2026 को वह हेल्पर के साथ जेएसपीएल रायगढ़ गया था, जहां ट्रेलर में करीब 41 टन लोहे का एंगल (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) लोड कराया गया। दिनांक 07.03.2026 की शाम को ट्रेलर को जिंदल गेट के बाहर मुख्य मार्ग किनारे खड़ा किया गया था। उस समय हेल्पर वाहन के अंदर बैठा था और ट्रेलर में चाबी लगी हुई थी।
ड्राइवर जब कागजात जांच कराने कार्यालय के अंदर गया और लगभग एक घंटे बाद वापस लौटा तो देखा कि जहां ट्रेलर खड़ा किया गया था, वहां वाहन मौजूद नहीं था। हेल्पर को फोन लगाने पर उसका मोबाइल बंद मिला। आसपास तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। प्रार्थी ने आशंका जताई कि ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GA 3147 (कीमत लगभग 40 लाख रुपये) तथा उसमें लोड लोहे का एंगल (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) सहित कुल 60 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

ट्रेलर चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने जिले में तत्काल नाकेबंदी कराते हुए सीमावर्ती जिलों को भी चोरी हुए ट्रेलर का विवरण भेजकर पतासाजी के निर्देश दिए। जिले एवं आसपास के जिलों में सघन चेकिंग के दौरान जिला सक्ती के टोल प्लाजा पर सक्ती यातायात पुलिस की टीम ने संदिग्ध ट्रेलर को रोककर पकड़ा और इसकी सूचना थाना कोतरारोड़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और आरोपित को अभिरक्षा में लिया गया तथा ट्रेलर को मय लोहे का एंगल जप्त करते हुए कुल 60 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर द्वारा विधि के साथ संघर्षरत बालक से पूछताछ करने पर उसने ट्रेलर चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कल किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। इस प्रकार रायगढ़ और सक्ती पुलिस की तत्परता से वाहन चोरी की बड़ी घटना का त्वरित खुलासा किया गया, जिसमें थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर तथा थाना कोतरारोड़ एवं जिला सक्ती के यातायात स्टाफ की अहम भूमिका रही ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?