March 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, “सशक्त ऐप” से खुला वाहन चोरी का मामला, चक्रधरनगर पेट्रोलिंग ने चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़े थे दो संदेही बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर किया पुलिस के हवाले ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल को चोरी कर फरार हुए हेल्पर को पुलिस ने नाकेबंदी में पकड़ा, चोरी ट्रेलर समेत 60 लाख की संपत्ति बरामद रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ पर कार्रवाई में 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जप्त, एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त रायगढ़ में ऐतिहासिक ‘‘अल्फा क्लासिक्स’’ फिटनेस एक्सपो में इनामों की बौछार, जीवर्धन, शशिमोहन, रामचन्द्र के आतिथ्य में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता संपन्न TRN एनर्जी की राख ओवरलोडिंग और रफ्तार – डंपर नहीं, ‘यमराज’ के वाहन .. प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने किया महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान , उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारी हुईं सम्मानित

रायगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पुलिस कंट्रोल रूम में जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष भर जिला पुलिस में अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में चयनित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी प्रभात कुमार पटेल, उत्तम प्रताप सिंह, सिद्दांत तिवारी, सुशांतो बनर्जी तथा आर.आई. अमित सिंह द्वारा महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिला पुलिसकर्मी समाज में नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दे रही हैं। आज महिलाएं पुलिस, आर्मी सहित कई ऐसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं जिन्हें पहले पुरुष प्रधान माना जाता था। देश की महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव की अग्रदूत हैं और नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल हैं। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से देश की सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस की ओर से महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम हेलो सिस्टर” के गठन की घोषणा की। इस एक्सक्लूसिव टीम का नेतृत्व डीएसपी उन्नति ठाकुर करेंगी। टीम के लिए एक अलग हेल्पलाइन नंबर 94792 70533 जारी किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जिले में कहीं से भी कोई महिला पीड़ित इस नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेगी। टीम का दायित्व होगा कि कॉल प्राप्त होने पर तत्काल पीड़ित महिला से संपर्क कर उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस टीम में डीएसपी उन्नति ठाकुर के साथ महिला थाना प्रभारी एवं अन्य महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में जिन महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक वीणा साहू, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, महिला आरक्षक अनिता बेक, ममता साहू, मेनका चौहान, सुप्रिया सिदार, श्यामा सिदार सहित अन्य महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहीं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

कोयले के ट्रकों से जाम हुआ राबर्टसन-भालूनारा मार्ग, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी -प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग, कांग्रेस जिला प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की अपील

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?