March 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, “सशक्त ऐप” से खुला वाहन चोरी का मामला, चक्रधरनगर पेट्रोलिंग ने चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़े थे दो संदेही बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर किया पुलिस के हवाले ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल को चोरी कर फरार हुए हेल्पर को पुलिस ने नाकेबंदी में पकड़ा, चोरी ट्रेलर समेत 60 लाख की संपत्ति बरामद रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ पर कार्रवाई में 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जप्त, एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त रायगढ़ में ऐतिहासिक ‘‘अल्फा क्लासिक्स’’ फिटनेस एक्सपो में इनामों की बौछार, जीवर्धन, शशिमोहन, रामचन्द्र के आतिथ्य में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता संपन्न TRN एनर्जी की राख ओवरलोडिंग और रफ्तार – डंपर नहीं, ‘यमराज’ के वाहन .. प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, “सशक्त ऐप” से खुला वाहन चोरी का मामला, चक्रधरनगर पेट्रोलिंग ने चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़े थे दो संदेही बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर किया पुलिस के हवाले ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल को चोरी कर फरार हुए हेल्पर को पुलिस ने नाकेबंदी में पकड़ा, चोरी ट्रेलर समेत 60 लाख की संपत्ति बरामद रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ पर कार्रवाई में 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जप्त, एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त रायगढ़ में ऐतिहासिक ‘‘अल्फा क्लासिक्स’’ फिटनेस एक्सपो में इनामों की बौछार, जीवर्धन, शशिमोहन, रामचन्द्र के आतिथ्य में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता संपन्न TRN एनर्जी की राख ओवरलोडिंग और रफ्तार – डंपर नहीं, ‘यमराज’ के वाहन .. प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

महतारी वंदन योजना के तहत रायगढ़ जिले की 2 लाख 97 हजार 819 महिलाओं को 25वीं किस्त की राशि अंतरित, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रही मातृशक्तिः महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 68 लाख महिलाओं के खातों में अंतरित की योजना की 25वीं किस्त
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सीधा प्रसारण

रायगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर में आयोजित ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन’ से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 68 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की राशि सीधे अंतरित की। योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले की कुल 2 लाख 97 हजार 819 पात्र महिलाओं को योजना की 25वीं किस्त के रूप में 27 करोड़ 23 लाख 54 हजार 750 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। बता दे योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ छोटे-मोटे स्वरोजगार, बचत तथा बच्चों की शिक्षा जैसे कार्यों में भी सहयोग प्राप्त कर रही हैं। जिले की बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
इस अवसर पर रायगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। रायगढ़ के नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा और धरमजयगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधियों और महिलाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुए।
‘सशक्त अउ स्वावलंबी नारी, हमर छत्तीसगढ़ के चिन्हारी’ थीम पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ के साथ हुई। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से भी महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। सभापति श्री डिग्री लाल साहू ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल ने बेटियों को शिक्षित कर समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान ने स्वस्थ नारी-स्वस्थ भारत का संदेश दिया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती विनीता अग्रवाल ने महिलाओं से अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

महिला खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाली महिला खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। पैरा योगा में वर्षा कश्यप, पैरा ताइक्वांडो में इशिका अरोरा एवं परी नूर तथा बैडमिंटन में आन्या विजयवर्गीय और अदिति सिंह को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अप्रैल 2026 में चीन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रस्सा-कसी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि और महिला समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

57 ग्राम पंचायतें बाल विवाह मुक्त घोषित
जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान बाल विवाह मुक्त घोषित की गई। 57 ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर. कच्छप ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028-29 तक पूरे छत्तीसगढ़ को बाल विवाह से मुक्त करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ ली।

हितग्राही महिलाओं ने साझा किए अनुभव
महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। रायगढ़ की श्रीमती गीता मानिकपुरी ने बताया कि वे योजना से प्राप्त राशि से अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए बचत कर रही हैं। वहीं मानसी देवांगन ने कहा कि इस सहायता से उनके सिलाई कार्य को विस्तार मिला है, जिससे परिवार की आय में वृद्धि हुई है। कार्यक्रम में त्रिवेणी डहरे, राम श्याम डनसेना, सोहन चौधरी, विनीता अग्रवाल, पवन शर्मा, सनत नायक, सुभाष पाण्डेय, शीला तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, अतिरिक्त सीईओ श्री महेश पटेल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और महिलाएं उपस्थित रहीं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

कोयले के ट्रकों से जाम हुआ राबर्टसन-भालूनारा मार्ग, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी -प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग, कांग्रेस जिला प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की अपील

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?