March 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, “सशक्त ऐप” से खुला वाहन चोरी का मामला, चक्रधरनगर पेट्रोलिंग ने चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़े थे दो संदेही बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर किया पुलिस के हवाले ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल को चोरी कर फरार हुए हेल्पर को पुलिस ने नाकेबंदी में पकड़ा, चोरी ट्रेलर समेत 60 लाख की संपत्ति बरामद रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ पर कार्रवाई में 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जप्त, एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त रायगढ़ में ऐतिहासिक ‘‘अल्फा क्लासिक्स’’ फिटनेस एक्सपो में इनामों की बौछार, जीवर्धन, शशिमोहन, रामचन्द्र के आतिथ्य में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता संपन्न TRN एनर्जी की राख ओवरलोडिंग और रफ्तार – डंपर नहीं, ‘यमराज’ के वाहन .. प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ पर कार्रवाई में 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जप्त, एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चोरी और अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 8 अलग-अलग कार्रवाई * की है। पुलिस ने अवैध परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन में लोड करीब 134 टन स्क्रैप पकड़ा है। साथ ही मिनी राइस मिल पूंजीपथरा के पास डंप कर रखे 2 टन मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे को भी जप्त किया गया है। जप्त कबाड़ की कीमत करीब 50 लाख 75 हजार रुपये है, जबकि वाहनों की कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। इस प्रकार पूरी कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस द्वारा जप्त की गई है।
विदित हो कि चोरी की वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध कबाड़ के ठिकानों तथा अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में नवपदस्थ थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पुलिस स्टाफ को सूचना संकलन में लगाया। अवैध कबाड़ परिवहन और एक स्थान पर मैग्नीज मेटल गोली डंप किए जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में कल पूंजीपथरा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने तमनार चौक पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मेन रोड तथा महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी कर 6 ट्रकों और 1 माजदा वाहन को पकड़ा, जिनमें लोहे के मशीनरी पार्ट्स, एंगल, छड़ सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड था, जिसे स्थानीय प्लांट में खपाने की योजना थी। वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर चोरी की संपत्ति होने के संदेह में वाहनों सहित कबाड़ को जप्त कर वजन कराया गया। यहां 7 आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 13/2026 से 18/2026 तक तथा धारा 35(क)(ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने मिनी राइस मिल पूंजीपथरा में रेड कार्रवाई की, जहां प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी मौजूद मिला। पुलिस को सूचना थी कि वह ट्रक ड्राइवरों से मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे की खरीद करता है। मौके पर पुलिस को मैग्नीज मेटल की 43 बोरियां (करीब 1290 किलो) तथा पाईलेट गोली लोहे की 57 बोरियां (करीब 2 टन 280 किलो) मिलीं, जिनकी कुल कीमत 76,560 रुपये आंकी गई। संदेही द्वारा क्रय-विक्रय संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चोरी का माल होने के संदेह में उक्त सामग्री को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी पिता चंद्रिका प्रसाद देवांगन उम्र 43 वर्ष निवासी पूंजीपथरा के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 20/2026 धारा 35(क)(ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के वाहन चालकों से लोहे के कबाड़ी सामान से लोड ट्रक एवं माजदा वाहन जप्त किए गए हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में स्क्रैप परिवहन किया जा रहा था।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

कोयले के ट्रकों से जाम हुआ राबर्टसन-भालूनारा मार्ग, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी -प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग, कांग्रेस जिला प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की अपील

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?