September 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खेत में बेहोश मिला हाथी, मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़, पेट में संक्रमण होनें की आशंका, चिकित्सकों की टीम पहुंची

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बीमार हाथी अचानक गिर पड़ा। आज सुबह गांव के ग्रामीणों ने जब हाथी को देखा तब इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथी के इलाज में जुट गई है। मामला पत्थलगांव वन परिक्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूढ़ागांव में आज सुबह एक नर हाथी बीमार हालत में गिर पडा। इस दौरान हाथी को देखने मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई। वन विभाग की सूचना के बाद पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंचकर हाथी के इलाज में जुट गई है। चिकित्सकों के अनुसार प्रारंभिक जांच में हाथी के पेट में संक्रमण होनें की आशंका जताई गई है।
हाथी के बेहतर इलाज के लिये सरगुजा संभाग से विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके लिये रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम हाथी को राहत पहंुचाने के लिये लगातार उसके शरीर पर पानी का छिडकाव किया जा रहा है। साथ ही हाथी को पानी पिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?