June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

इलेक्ट्रिक टावर में चौकीदार का काम कर रहे युवक की खून से लथपथ हालत में लाश, मिली, पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी

रायगढ़। जिला के तमनार ब्लॉक में हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें इलेक्ट्रिक टावर क्षेत्र में चौकीदार का काम कर रहे युवक की लाश खून से लथपथ हालत में देखी गई। जहां प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का होना पाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना तमनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मिलुपारा क्षेत्र में 765 केवी इलेक्ट्रिक टावर शिप्टिंग का काम चल रहा है। जिसमें पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला लखन उर्फ धरम भुईंया 47 साल व अजहर अली चौकीदार का काम कर रहे थे। जहां सोमवार की रात को दोनों चौकीदारी ड्यूटी में थे, तभी उन्हें टावर क्षेत्र में कुछ आवाज आने पर टार्च मारकर देखा तो कुछ लोग रस्सी काट रहे थे।

बताया जा रहा है कि लखन और उसके साथी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो वहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। ऐसे में लखन का साथी वहां से भाग गया और अगले दिन लखन की लाश टावर क्षेत्र से कुछ दूर मेड़ पर पड़े मिली। मृतक का चेहरा लहुलूहान था जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व साइबर की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच करने पर मामला हत्या का प्रतीत हुआ। जहां बताया जा रहा है कि उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं और चेहरा लहूलुहान था। मामले में पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि इलेक्ट्रिक टावर शिप्टिंग क्षेत्र में लखन चौकीदार का काम करता था। उसकी डेडबॉडी कुछ दूर में मेड़ के पास पड़े मिली। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का नजर आ रहा है और उसके चेहरे पर ठोस वस्तु से वार किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?