August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

सेठ किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के नामकरण के संबंध में विधायक ओपी ने लिखा मंत्री सुखवंत को पत्र

रायगढ़ :- विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने सेठ किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, रायगढ़ के नामकरण के संबंध में छ.ग. शासन तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री गुरू खुशवंत साहेब को लिखे पत्र में कहा छत्तीसगढ़ के विद्याथियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण इंजीनियरिंग शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु सत्र 2025-26 में आई.आई.टी. की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रारंभ किए जाने का निर्णय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लिया गया है,। जिसके अंतर्गत जिला रायगढ़ में स्थित किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का उन्नयन करते हुए छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रारंभ किया गया है। किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण सेठ किरोड़ीमल ट्रस्ट के माध्यम से हुआ है। ना केवल रायगढ़ बल्कि देश भर में सेठ किरोड़ीमल जी ने शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत से उल्लेखनीय कार्य किये है। रायगढ़ जिले में भी किरोड़ीमल जी के अमूल्य सामाजिक योगदान के मद्देनजर हम सबकी भावनाएँ उनसे जुड़ी हुई है। उक्त शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पूर्व से ही सेठ किरोड़ीमल जी के नाम पर रहा है। अतएव छ.ग. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़ का नाम सेठ किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आग्रह है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?