June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुसमुरा के उमाशंकर सॉ मिल को किया गया सील

रायगढ़ । जिले में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज अवैध सॉ मिल संचालन की सूचना प्राप्त होने पर वनमंडलाधिकारी रायगढ़ के निर्देश पर उपवनमंडलाधिकारी रायगढ़ के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम का गठन कर ग्राम कुसमुरा स्थित उमाशंकर सॉ मिल पर छापामार कार्रवाई की गई।
छापे के दौरान सॉ मिल संचालित अवस्था में पाई गई तथा परिसर में बड़ी मात्रा में काष्ठ (लकड़ी) भी पाया गया। टीम द्वारा सॉ मिल संचालक से सॉ मिल का लाइसेंस, वनोपज से संबंधित दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर, निवर्तन रजिस्टर एवं आवक रजिस्टर प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु संचालक द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
जांच के दौरान सॉ मिल संचालक द्वारा काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 की धारा 4, 7, 9 एवं 10 का उल्लंघन पाया गया। इस पर वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सॉ मिल को सील कर दिया और आगे की वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि अवैध सॉ मिल संचालन एवं वनोपज से संबंधित नियमों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में तनमय कौशिक (प्रशिक्षु भा.व.स.), परिक्षेत्राधिकारी संजय लकड़ा, उड़नदस्ता प्रभारी रोशन सिदार, राजेश तिवारी, संदीप नामदेव, स्वर्णलता लकड़ा (उपवनक्षेत्राधिकारी), वनपाल रजनी टोप्पो, टीकाराम सिदार एवं शुकलाल खड़िया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?