June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

विधानसभा घेराव में रायगढ़ से नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

रायगढ़ ।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दिपक बैज जी के नेतृत्व में 17 मार्च को राजधानी में विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया है ।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने बताया कि मनरेगा बचाओ आन्दोलन व प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दिपक बैज जी के नेतृत्व में 17 मार्च दिन मंगलवार को वृहद रूप से विधानसभा घेराव करने का कार्यक्रम रखा गया है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी बनाया गया है । जिसमें रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के लिए बिलाईगढ के पूर्व विधायक माननीय श्री चंद्रदेव राय जी को प्रभारी बनाया गया है। विधानसभा घेराव के संबंध में प्रभारी जी के द्वारा कांग्रेस कार्यालय में बैठक लेकर जिला के सभी विधानसभा से हजारों कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में राजधानी रायपुर जाने की विधानसभावार जवाबदारी सौंपी गई है ।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में सूखा नशा अफीम की खेती की जा रही है । प्रदेश में बेरोज़गारी व महंगाई चरम सीमा तक पहुंच गई है । और साथ ही साथ मनरेगा बचाओ आन्दोलन को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव करने का कार्यक्रम रखा गया है । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार प्रभारी जी के उपस्थित में बैठक हुई है । जिसमें रायगढ़ जिला से कम से कम 3 हजार से अधिक कार्यकर्ताओ को विधानसभा घेराव में ले जाने का रुपरेखा तैयार किया गया है । और विधानसभावार जवाबदारी भी दिया गया है । कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ सहित सम्माननीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव में शामिल होने का निवेदन किया गया है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?