August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा रक्तदान और मानव सेवा की मिसाल: रायगढ़ पुलिस के आरक्षक रवि श्रीवास को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026’ रायगढ़ में डेयरी एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण, पनीर-दही सहित चार नमूने लिए गए महापौर जीवर्धन चौहान ने दो वार्डों में 10 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन कबीर चौक में तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत , बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर   चिमटापाली जंगल में जुआ फड़ पर घरघोड़ा पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, 12,800 नगद व ताश-पत्ती जब्त
रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा रक्तदान और मानव सेवा की मिसाल: रायगढ़ पुलिस के आरक्षक रवि श्रीवास को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026’ रायगढ़ में डेयरी एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण, पनीर-दही सहित चार नमूने लिए गए महापौर जीवर्धन चौहान ने दो वार्डों में 10 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन कबीर चौक में तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत , बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर   चिमटापाली जंगल में जुआ फड़ पर घरघोड़ा पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, 12,800 नगद व ताश-पत्ती जब्त

मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 14 लाख के 16 नग आईफोन की शत-प्रतिशत बरामदगी, कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

🚨 रायपुर से ट्रेन में भागते मुख्य आरोपी आकाश चौहान को पुलिस टीम ने दबोचा
🚨 आरोपी आकाश ने साथियों के साथ बोईरदादर स्थित मोबाइल दुकान में पूर्व में हुई चोरी भी कबूली

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना सिटी कोतवाली और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल शॉप में हुई 16 नग आईफोन चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी आकाश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई में चोरी गए सभी 16 आईफोन की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है तथा एक अन्य आरोपी लकेश्वर को भी गिरफ्तार किया गया है।

चोरी घटना का संक्षिप्त विवरण –
जानकारी के अनुसार रायगढ़ शहर के गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में 09 मार्च 2026 की रात चोरी की घटना सामने आई थी। दुकान संचालक मोहम्मद फारुक निवासी लक्ष्मीपुर द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार वे रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह लगभग 10:00 बजे जब वे दुकान पहुंचे और शटर खोलकर अंदर गए तो शोकेस काउंटर में रखे मोबाइल फोन अस्त-व्यस्त मिले। जांच करने पर पता चला कि दुकान की दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसा और ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान से 16 नग आईफोन तथा काउंटर में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई, छापेमारी-
जांच के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर
उसकी तलाश तेज की गई। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि संदेही मोबाइल का उपयोग कर रहा है, जिस पर साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस टीम तत्काल रायपुर पहुंची और रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान आरोपी ट्रेन में बैठकर रायगढ़ की ओर आ रहा था, जिसे चलती ट्रेन में ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर धर दबोचा।
पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश चौहान पिता मनोहर चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कलमी थाना कोतरारोड़ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया तथा यह भी बताया कि उसने जनवरी 2026 में अपने साथियों के साथ बोईरदादर चौक स्थित साहा मोबाइल दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने बताया कि वह रायपुर से ट्रेन में बैठकर रायगढ़ आया और दुकान के पीछे निर्माणाधीन हिस्से के पास लगी लोहे की सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़कर दूसरी मंजिल का लॉक तोड़कर दुकान में घुसा और शोकेस में रखे 16 नग आईफोन को एक काले रंग के बैग में भर लिया तथा काउंटर से नकदी लेकर उसी रास्ते से फरार हो गया।
पुलिस द्वारा आरोपी आकाश चौहान से चोरी के 15 नग आईफोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वहीं चोरी का एक आईफोन उसके साथी लकेश्वर उर्फ लक्की चंद्रा पिता कनीराम चंद्रा उम्र 21 वर्ष निवासी सोनूमुड़ा, रायगढ़ के कब्जे से बरामद कर उसे भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। साथ ही चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में दर्ज पूर्व चोरी मामले में आरोपी को पृथक से पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, श्री अनिल विश्वकर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन, दिनेश मिंज, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, रेणू सिंह मंडावी, आरक्षक प्रशांत पण्डा, महेश पण्डा, पुष्पेंद्र जाटवर, विक्रम सिंह, प्रताप बेहरा, रविन्द्र गुप्ता और थाना कोतवाली के उत्तम सारथी, मनोज पटनायक, कमलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी-
1- आकाश चौहान पिता मनोहर चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कलमी थाना कोतरारोड़
2- लकेश्वर उर्फ लक्की चंद्रा पिता कनीराम चंद्रा उम्र 21 वर्ष निवासी सोनूमुड़ा, रायगढ़

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?