August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

सिर में रॉड मारकर अपने ही छोटे भाई की कर दी हत्या, घरेलू विवाद में समझाने के दौरान आरोपी ने दिया घटना को अंजाम

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ सारंगढ़ जिले में पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद के दौरान बड़े भाई को समझाना छोटे भाई को उस समय महंगा पड़ गया जब बड़े भाई ने सिर में रॉड मारकर अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। मृतका के पत्नी की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रोहिनापाली की रहने वाली महिला हरिप्रिया सिदार ने रिपोर्ट थाने में सूचना देते हुए बताया कि 03 अपै्रल की रात 11 बजे वह अपने पति और बच्चों के साथ खाना खाकर सो रही थी इसी बीच उसकी जेठानी केशरबाई दरवाजा खटखटाते हुए दरवाजा खुलवाकर बताया कि उसके पति भरत सिदार खाना सब्जी बनाने की बात को लेकर झगड़ा कर रहे हैं।
हरिप्रिया सिदार ने बताया कि नेतराम सिदार 30 साल, ने अपने बड़े भाई भरत सिदार को समझाया की अभी-अभी भाभी का आपरेशन हुआ है क्यों विवाद कर रहे हो, इतने में भरत गुस्से में तू कौन होता है हम दोनों के बीच बोलने वाला कहते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया। इसी बीच भरत सिदार ने घर की परछी में रखे छड़ मोड़ने वाले राड को उठाकर नेतराम के सिर पर ताबड़तोड हमला कर दिया। लहुलूहान अवस्था में घटना स्थल पर ही नेतराम की मौत हो गई। जिसके बाद हरिप्रिया सिदार घटना की जानकारी पुलिस को दी।
बहरहाल मृतका की पत्नी की रिपोर्ट के बाद सारंगढ़ पुलिस आरोपी भरत सिदार के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?