June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

RAIGARH NEWS : टाटानगर एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस-3 में चोरी, नकदी समेत सोने-चांदी के गहने लेकर भागा चोर

रायगढ़. जिले में शादी समारोह में शामिल होने रायगढ़ आते समय टाटानगर एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस-3 से नगदी रकम के अलावा जेवरात से भरा बैग चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी थाने में रिर्पाेट लिखाते हुए शहजाद अहमद निवासी शिवनगर, माजरी रोड नागपुर ने बताया कि रायगढ़ में आयोजित भांजे की शादी में शामिल होनें के लिये वह अपनी पत्नी के साथ 3 अपै्रल की रात नेताजी सुभाष चंद्र बोस ईतवारी से टाटानगर एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस-3, सीट नंबर 49,52 में सफर कर रहा था।
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी पिट्ठु बैग को सीट नंबर 49 में सिराहने में रखकर सो गई थी। इसी बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि सिराहने में रखा बैग नही था। आसपास काफी पतासाजी करने के बावजूद बैग का पता नही चला। अज्ञात चोर के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका था। पीड़ित के अनुसार चोरी गए बैग में कान की बाली 3 ग्राम, गले का हार 4 ग्राम, कान का ईयरिंग 5 ग्राम के अलावा नगदी रकम 6 हजार 500 रूपये को मिलाकर कुल 67 हजार रूपये की चोरी हुई है।
बहरहाल पीड़ित की शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305 (सी) के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?