May 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महलोई में पुलिस जनचौपाल— अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों को कानून, हेल्पलाइन और सुरक्षा उपायों की दी विस्तृत जानकारी इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ठोका भारी जुर्माना, खतरनाक तरीके से बाइक दौड़ाकर बना रहा था रील रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, अप्रैल माह में 251 गुम इंसानों को तलाश कर परिजनों से मिलाया गया, परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, माह अप्रैल में 36 गुम नाबालिगों को सकुशल दस्तयाब, रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख से बनेगा आधुनिक परिसर, आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित होगा सुव्यवस्थित कैंपस Raigarh News ट्रक और स्कार्पियों में आमने-सामने टक्कर, आधे दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष उस्मान बेग का प्रशासन को अल्टीमेटम: “अवैध कारोबार और ओवरस्पीडिंग पर रोक लगाएं, वरना मौतों की जिम्मेदारी लें अधिकारी”

इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ठोका भारी जुर्माना, खतरनाक तरीके से बाइक दौड़ाकर बना रहा था रील

रायगढ़। सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार और खतरनाक अंदाज में बाइक चलाते हुए नजर आया था।
वायरल वीडियो को गौर से देखे जाने पर वीडियो थाना तमनार क्षेत्र का पाया गया, जिस पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए युवक की पतासाजी की गई । युवक की पहचान शाश्वत सिदार पिता नरेंद्र सिदार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कुंजेमुरा, तमनार के रूप में की गई। शाश्वत सिदार के पिता नरेंद्र सिदार रिटायर्ड पुलिसकर्मी है । युवक को थाना बुलाकर उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो के संबंध में पूछताछ की गई, जहां उसने वीडियो स्वयं द्वारा बनाया और पोस्ट किया जाना स्वीकार किया।
थाना प्रभारी द्वारा युवक को सड़क पर इस प्रकार की स्टंटबाजी से होने वाले गंभीर हादसों और उसके कानूनी परिणामों से अवगत कराते हुए कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही तेज एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत युवक पर भारी जुर्माना कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?