May 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रमिक उत्सव के रूप में इंटक ने मनाया स्थापना दिवस, शाहनवाज खान ने कहा- श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों से कोई समझौता नहीं ट्रेलर ने साईकिल सवार को कुचला, मौके पर ही ग्रामीण की मौत, आरोपी चालक हुआ फरार मां के निधन बाद पैसे के लिए बेटे की गुहार, 44 हजार कि राशि लेने ग्रामीण बैंक का लगा रहा चक्कर, सोशल मिडिया में वीडियो वायरल महलोई में पुलिस जनचौपाल— अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों को कानून, हेल्पलाइन और सुरक्षा उपायों की दी विस्तृत जानकारी इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ठोका भारी जुर्माना, खतरनाक तरीके से बाइक दौड़ाकर बना रहा था रील रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, अप्रैल माह में 251 गुम इंसानों को तलाश कर परिजनों से मिलाया गया, परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, माह अप्रैल में 36 गुम नाबालिगों को सकुशल दस्तयाब,

ट्रेलर ने साईकिल सवार को कुचला, मौके पर ही ग्रामीण की मौत, आरोपी चालक हुआ फरार

रायगढ़। कोयले से भरी ट्रेलर ने निर्दाेष साईकिल सवार ग्रामीण की जान ले ली। ग्रामीणों के बताये अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बाईपास में घरघोड़ा रेलवे रेल्वे स्टेशन ( कोल साइडिंग ) के पास मुख्य मार्ग में कपटडेरा के युवक को अडानी कंपनी के अंदर चलने वाली ट्रेलर का कोयला लोड लेकर साइडिंग की तरफ जा रही थी थी ने सायकल सवार को कुचल दिया। जिससे सायकल सवार की सर के चीथड़े उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रात लगभग 9ः45 के आसपास की बताई जा रही है। वहीं घरघोड़ा पुलिस ने आनन फानन में मृतक के शव अस्पताल पहुंचा दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मृतक की पहचान दिल कुमार पिता बाल कुमार उम्र 32 कपाटडेरा भेंड्रा थाना घरघोड़ा के रूप में की गई है। मृतक के परिवार में अकेला कमाने वाला था जिसके तीन छोटे बच्चे होना बताया जा रहा है। मौके पर परिजनों के साथ ग्राम पंचायत भेंड्रा के सरपंच जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद है।
प्रत्यक्षदर्शियों के बताये अनुसार साईकिल सवार सड़क के किनारे से से अपने घर की तरफ जा रहा था उसी समय ट्रेलर ने सवार होकर रगड़ दिया जिससे सायकल सवार की मौके पर मौत हो गई। बता दें की पूर्व में भी घरघोड़ा बायपास स्तिथ कोल साइडिंग में चलने वाली गाड़ियों की वजह से एक महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी है आये दिन गाड़ियों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है पैदल राहगीरों , सायकल और बाईक सवार चालकों को भारी कठनाईयो का सामना करना पड़ता है। घरघोड़ा पुलिस ने घटना करीत ट्रेलर को जब्त कर लिया है वही ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। आगे की कानूनी कार्यवाई में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?