August 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिलासपुर में एनालॉग पनीर के खिलाफ अभियान तेज, रेस्टोरेंट से लिया गया पनीर का सैंपल खरसिया और रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, डेयरी उत्पादों के नमूने लिए गए, नियमों का पालन करने दिए निर्देश भूपदेवपुर थाना बना विद्यार्थियों की सीख का केंद्र, छात्र-छात्राओं ने जाना थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, विद्यार्थियों ने निडर होकर पुलिस से जुड़ने का लिया संकल्प तत्कालीन थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम की विवेचना रंग लाई यह हेडिंग कर दीजिए रायगढ़ में पनीर एनालॉग पर सख्ती, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की 7 अगस्त को बुलाई गई अहम बैठक रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित ऐनालॉग पनीर और एक्सपायरी खोवा जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित, एनालॉग पनीर किया गया नष्ट

4 माजदा वाहनों से 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ समेत 31 लाख की संपत्ति जब्त, तमनार चौक पर नाकेबंदी कर पूंजीपथरा पुलिस ने वाहनों को अवैध कबाड़ परिवहन करते पकड़ा

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी के माल की खरीदी-बिक्री और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तमनार चौक पर नाकेबंदी कर अवैध कबाड़ लोड चार वाहनों को पकड़ा है। कार्रवाई में कुल 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 23 हजार 800 रुपये है। साथ ही चारों वाहनों समेत कुल 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
मामले में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को तमनार चौक पर सघन नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धरमजयगढ़-घरघोड़ा क्षेत्र से अलग-अलग वाहनों में कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चारों वाहनों को रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में कबाड़ सामग्री लोड मिली। क्रमवार कार्रवाई इस प्रकार रही—

1. ट्रक क्रमांक CG 04 MR 2867 को रोककर जांच की गई, जिसे चालक पुरूषोत्तम यादव चला रहा था। वाहन में करीब 03 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ लोड मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 88 हजार 800 रुपये है।
2. माजदा छः चक्का वाहन क्रमांक CG 14 MD 7161 को चालक दीपक राम मांझी चला रहा था। वाहन में करीब 04 टन कबाड़ लोड मिला, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है।
3. माजदा वाहन क्रमांक CG 04 JD 7747 की जांच में चालक पुनवा राम नौरंग मिला, जिसके वाहन में करीब 03 टन लोहा एवं टीना कबाड़ पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है।
4. माजदा वाहन क्रमांक CG 11 BM 6416 को चालक किशना सतनामी चला रहा था। वाहन में करीब 04 टन कबाड़ लोड मिला, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है।
चारों वाहन चालकों से कबाड़ परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी चालक संतोषप्रद जवाब अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी अथवा संदिग्ध संपत्ति होने के संदेह पर सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में पृथक कार्रवाई करते हुए धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत इस्तगासा तैयार किया गया साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाई की जा रही है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, गजेन्द्र पैंकरा, आरक्षक कीर्तन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

भूपदेवपुर थाना बना विद्यार्थियों की सीख का केंद्र, छात्र-छात्राओं ने जाना थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, विद्यार्थियों ने निडर होकर पुलिस से जुड़ने का लिया संकल्प

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रेलर का डीजल चोरी कर सस्ते दामों में बेचता था गिरोह, खरीदार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?