August 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

रायपुर में “बेटी अभिभावक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 62 परिवारों की बेटियों और अभिभावकों का हुआ सम्मान, संतों के आशीर्वचन से भावुक हुआ माहौल

रायपुर के वृंदावन हॉल में 24 मई को आयोजित “बेटी अभिभावक सम्मान समारोह” श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम बन गया। कार्यक्रम में अलौकिक धाम से पधारे संतों ने अपने प्रेरणादायी शब्दों और आशीर्वचनों से उपस्थित संगत को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में संतों ने कहा कि जहां संतों के चरण पड़ते हैं, वह स्थान स्वयं मंदिर बन जाता है। उनके आध्यात्मिक संदेशों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

इस विशेष समारोह में उन बेटियों और उनके माता-पिता का सम्मान किया गया, जिन परिवारों में बेटियों को भाई का स्नेह नहीं मिल पाया है। समाज की ओर से उन्हें सम्मान और अपनापन देने की इस पहल को लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में कुल 62 परिवारों की माताओं और बेटियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

समारोह में सिंधी समाज के बड़ी संख्या में सम्मानित जन उपस्थित रहे और सभी ने बेटियों को आशीर्वाद देते हुए समाज में बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग ग्रुप की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहयोग ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदर देवानी, कार्यक्रम संयोजक महेश खिलनानी, महिला विंग की मुख्य कार्यक्रम संयोजिका दिया मूलचंदानी, कार्यक्रम समन्वयक ज्योति हुंदानी तथा कार्यक्रम निर्देशिका दिव्या आडवाणी ने पूरे आयोजन को व्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराया।

इसके अलावा सहयोग ग्रुप की महिला विंग की टीम और सहयोग परिवार के सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। कार्यक्रम में अंकित रोहरा, विष्णु रूपरेला, मनोहर टकरानी, विजय पंजाबी और मनीष पंजवानी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सहयोग परिवार ने सभी अतिथियों, संतों, समाजजनों और उपस्थित परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों का सम्मान ही समाज की असली पहचान है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?