August 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

उद्योगों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, NTPC लारा में हुई एसिड रिसाव मॉक ड्रिल, आपातकालीन स्थिति से निपटने की दी गई जानकारी

रायगढ़। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग अब पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से विभाग द्वारा लगातार मॉक ड्रिल और सुरक्षा कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी राहुल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न कारखानों में दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा कर्मचारियों को आपदा जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुसौर ब्लॉक के ग्राम लारा स्थित एनटीपीसी आईपी पावर प्लांट में एसिड रिसाव की स्थिति को लेकर व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि एसिड रिसाव जैसी गंभीर स्थिति में किस प्रकार सतर्कता बरतनी चाहिए, प्रभावित क्षेत्र को कैसे सुरक्षित करना है, घायलों को प्राथमिक उपचार कैसे उपलब्ध कराना है और समय रहते स्थिति पर नियंत्रण कैसे पाया जा सकता है। सुरक्षा विशेषज्ञों ने कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा टीम, सीआईएसएफ, संचार टीम, रखरखाव टीम और चिकित्सा विभाग की टीम ने समन्वित तरीके से अभ्यास कर आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी राहुल पटेल ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल से कर्मचारियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य उद्योगों में भी इसी तरह सुरक्षा कार्यशालाएं और मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, ताकि आने वाले समय में इस रायगढ़ जिले के उद्योगों में इस तरह की स्थिति निर्मित होती है तो उससे निपटा जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?