August 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गांजा एवं नशीले इंजेक्शन कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा और रामलीला मैदान में दी दबिश, 05 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल सीएसपी रायगढ़ मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बीड़पारा क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री तथा रामलीला मैदान के पास नशीली बुट्रम इंजेक्शन बिक्री की सूचना पर त्वरित रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कुल 6.168 किलो गांजा, 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, 7570 नगदी रकम एवं एक बाइक जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बीड़पारा में गांजा बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 6.168 किलो गांजा जब्त
25 मई को मुखबिर सूचना पर साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा स्थित इरशाद खान के मकान में रेड कार्रवाई की। मौके पर आरोपी इरशाद खान पिता कुर्बान खान उम्र 37 वर्ष निवासी बीड़पारा रायगढ़ को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कमरे में रखी प्लास्टिक बोरी से 06 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 6.168 किलो पाया गया। आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल भी जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका साढू जोगीडीपा निवासी मोहम्मद वसीम पिता बरकत मोहम्मद उम्र 43 वर्ष के साथ मिलकर गांजा बिक्री करता है। मोहम्मद वसीम ने दो दिन पहले उसके घर पर गांजा बिक्री के लिए छोड़ा था । सूचना पर पुलिस टीम ने जोगीडीपा पहुंचकर मोहम्मद वसीम को हिरासत में लिया, जिसने ओडिशा से गांजा लाना और बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी वसीम ने यह भी बताया कि उसका एक साथी उन्हें ओड़िशा से गांजा लाकर देता है। जिससे संपर्क करने पर उसी ने दो दिन पहले 6 पैकेट गांजा बिक्री के लिए दिया था । गिरफ्तार दोनों गांजा तस्कर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।
रामलीला मैदान के पास नशीली बुट्रम इंजेक्शन बेचते तीन आरोपी गिरफ्तार
26 मई को साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक रामलीला मैदान के पास नाबालिग लड़कों को बुट्रम इंजेक्शन के माध्यम से नशा करा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर कुछ युवक भाग निकले, जबकि मोटरसाइकिल पर बैठे सूरज पंडित निवासी सोनियानगर रायगढ़ एवं विमल केरकेट्टा निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी रायगढ़ को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी सूरज पंडित के कब्जे से 24 नग नशीली Butorphanol Tatrate Injection USP 2mg (Butrum), 02 नग सिरिंज, नगदी रकम 7370 एवं एक मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खरसिया निवासी सरोज यादव उर्फ बबलू यादव से इंजेक्शन खरीदकर युवकों एवं नाबालिग बच्चों को बेचने की बात स्वीकार की। आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर सरोज यादव उर्फ बबलू यादव निवासी खरसिया को घड़ी चौंक रायगढ़ के पास पकड़ा गया। उसके कब्जे से बिक्री रकम में शेष 200 बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 नग बुट्रम नशीली इंजेक्शन, सिरिंज, 7570 नगदी रकम, मोबाइल एवं अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक CG13AY3523 जब्त किया है। थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध धारा 123, 275, 286 बीएनएस एवं धारा 77 जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?