May 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, रामभांठा संजय मैदान में बच्चों को नशे के लिए बेचा जा रहा था सोल्यूशन, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, आरोपी के कब्जे से 19 नग सुपर मैक्स सोल्यूशन महिला क्रिकेट में बड़ी सफलता, पक्षालिका व साईत्रिशा का राज्य में चयन RAIGARH NEWS जमीन विवाद में तीर मारकर भतीजे की हत्या, आरोपी बड़े पिता को आजीवन कारावास सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 245 आवेदन प्राप्त, पट्टा, महतारी वंदन, पेंशन एवं सड़क-नाली निर्माण से जुड़े आवेदन रहे प्रमुख एनटीपीसी लारा की अगुवाई में अडानी, जिंदल व क्षेत्रीय उद्योग जुटे सुरक्षा समन्वय के लिए केलो नदी को दूषित करने वाले सिंघल स्टील की एक और प्लांट की स्थापना, 17 लाख टन आयरन कंसंट्रेट वाले ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट के लिए 6 जुलाई को जन सुनवाई

केलो नदी को दूषित करने वाले सिंघल स्टील की एक और प्लांट की स्थापना, 17 लाख टन आयरन कंसंट्रेट वाले ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट के लिए 6 जुलाई को जन सुनवाई

रायगढ़. मेसर्स सिंघल स्टील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम पतरापाली, कोतरलिया और सियारपाली में प्रस्तावित विशाल ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट की स्थापना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई 6 जुलाई सोमवार को आयोजित की गई है। केलो नदी को प्रदूषित करने के मामले में बदनाम सिंघल प्लांट की एक और यूनिट स्थापना से पूर्वांचल में लोगो में भारी आक्रोश नजर आ रहा है। यहां भी कई गाँव के खेत बर्बाद हो जाएंगे और किसानों की रोजी रोटी छीन जाएगी।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की 14 सितंबर 2006 की अधिसूचना के तहत कंपनी ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में आवेदन किया है। लोक सुनवाई प्रातः 11 बजे से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पतरापाली (पूर्व) के सामने मैदान में होगी।
कंपनी रायगढ़ तहसील में एकीकृत स्टील प्लांट लगाना चाहती है। जिसमें मुख्य यूनिट 17 लाख टीपीए, पेलेट प्लांट 12 लाख टीपीए, कोल वासरी 6 लाख टीपीए इसके अलावा ऑक्सीजन-नाइट्रोजन प्लांट, कोल गैसीफायर और ब्रिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी शामिल है।
सिंघल स्टील प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट की लोक सुनवाई 6 जुलाई को होगी, लेकिन उससे पहले ही पतरापाली, कोतरलिया और आसपास के 20 गांवों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिले में पहले से 100 से ज्यादा वृहद उद्योग हैं, जिनके प्रदूषण से खेती-बाड़ी चौपट हो रही है और सांस लेना मुश्किल है।
रायगढ़ को देश के सबसे प्रदूषित जिलों में गिना जाता है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार यहां च्ड10 का स्तर मानक से 3 गुना ज्यादा रहता है। नया 160 मेगावाट पावर प्लांट, कोक ओवन, सिंटर प्लांट और कोल वाशरी से सल्फर डाइऑक्साइड, फ्लाई ऐश और कोयले की धूल और बढ़ेगी।
प्रस्तावित प्लांट के लिए पतरापाली, कोतरलिया, सियारपाली की जमीन जाएगी। ज्यादातर परिवार धान, सब्जी और महुआ पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुराने उद्योगों में स्थानीय लोगों को सिर्फ मजदूरी मिली, स्थायी नौकरी बाहरी लोगों को दी गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, रामभांठा संजय मैदान में बच्चों को नशे के लिए बेचा जा रहा था सोल्यूशन, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, आरोपी के कब्जे से 19 नग सुपर मैक्स सोल्यूशन

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?