August 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

खाद, बीज व डीजल संकट पर भड़के किसान, भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़. खरीफ सीजन से पहले खाद, बीज और डीजल की बढ़ती समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने घरघोड़ा तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते कृषि आदानों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले समय में किसान बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और देश में उत्पन्न संकट को किसान समाज गंभीरता से समझ रहा है। अन्नदाता होने के नाते किसानों पर पूरे देश का पेट भरने की जिम्मेदारी है, लेकिन फसल उत्पादन के लिए खाद, बीज और डीजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि खाद की कमी बनी रही तो इसका सीधा असर फसल उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। संघ ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार खाद की कालाबाजारी हो रही है और सरकार इसे रोकने में विफल रही है।
किसानों ने कहा कि हर वर्ष खाद संकट और अधिक कीमत वसूली की शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसान परेशान हैं। ज्ञापन में भारतीय किसान संघ ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
किसानों ने समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, प्रति एकड़ एक बोरी डीएपी और दो बोरी यूरिया देने, निजी खाद विक्रेताओं द्वारा सही मूल्य पर खाद वितरण सुनिश्चित करने तथा अधिक कीमत वसूलने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
इसके साथ ही एग्रीस्टैक में पंजीकृत किसानों को समितियों में नगद भुगतान पर खाद उपलब्ध कराने, गुणवत्तापूर्ण बीजों का पर्याप्त भंडारण करने और हरी खाद के लिए ढैंचा, सन एवं मूंग के बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
किसान संघ ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को लेकर भी चिंता जताई। संघ का कहना है कि किसानों को इन उर्वरकों के उपयोग की पर्याप्त जानकारी नहीं है और वर्षा के प्रति संवेदनशील होने के कारण इनके विफल होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए इनकी कीमत कम कर मात्रा बढ़ाई जाए तथा इसका उपयोग ऐच्छिक रखा जाए।इसके अलावा किसानों ने कृषि कार्यों के लिए डीजल को कंटेनर और जेरीकैन में उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?