June 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर छत्तीसगढ़ में हाथी प्रभावित क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों की गति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे राज्य सरकार चलती ट्रेन में महिला यात्री का बैग और दो महंगे मोबाइल चोरी, जीआरपी रायगढ़ में मामला दर्ज अदाणी पॉवर लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन ने किया ‘युवा सेतु’ पहल का सफल शुभारंभ; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा करियर और कौशल विकास का मार्गदर्शन मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी,उपचार के दौरान हुई मौत, चारमार गांव के हुई घटना बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष , थाने का सीसीटीवी फुटेज किये साझा

चलती ट्रेन में महिला यात्री का बैग और दो महंगे मोबाइल चोरी, जीआरपी रायगढ़ में मामला दर्ज

रायगढ़। नर्मदा एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री के बैग और दो मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने जीआरपी रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के इंदिरा नगर स्थित केशर परिसर कॉलोनी निवासी श्रीमती पद्मावती थवाईत अपने पति अरुण कुमार थवाईत के साथ 13 जून को नर्मदा एक्सप्रेस (18233) से उज्जैन से बिलासपुर की यात्रा कर रही थीं। दोनों का आरक्षण बी-4 कोच की सीट नंबर 5 और 6 पर था।
पीड़िता के अनुसार, रात करीब 12 बजे उन्हें नींद आ गई थी। सुबह लगभग 6 बजे जब ट्रेन निवाड़ स्टेशन के पास पहुंची, तब उनकी नींद खुली। इस दौरान उन्होंने देखा कि तकिए के पीछे रखा उनका पर्स और सीट के नीचे रखा काले रंग का बैग गायब है। कोच में तलाश करने पर उनका खाली पर्स बाथरूम में मिला, लेकिन उसमें रखे दोनों मोबाइल फोन चोरी हो चुके थे।
चोरी गए सामान में एक सैमसंग गैलेक्सी एस-24 अल्ट्रा, एक वीवो वी-27 मोबाइल, पावर बैंक, मोबाइल चार्जर, कॉस्मेटिक सामग्री तथा कपड़ों से भरा बैग शामिल है। पीड़िता ने चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई है।
यात्रा समाप्त होने के बाद तत्काल रायगढ़ लौटने की मजबूरी के कारण पीड़िता बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकीं। इसके बाद उन्होंने 15 जून को जीआरपी रायगढ़ पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर जीआरपी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे पुलिस अब ट्रेन में सक्रिय चोर गिरोहों के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है तथा चोरी गए मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?