August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

हासे. स्कूल साल्हेओना में सादगी व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, अतिथियों के हाथों छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक व अंकसूची का वितरण

रायगढ़. शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल साल्हेओना में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सादगी, उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही एवं विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष चूड़ामणि पटेल थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य धर्मपाल पटेल ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर, पूजन-अर्चन एवं पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों के हाथों विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं अंकसूची (मार्कशीट) का वितरण किया गया। नई पुस्तकें और अंकसूची प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में राधामोहन पाणिग्राही ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासित रहने तथा मन लगाकर अध्ययन कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं शाला परिवार की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश कुमार साहू, कार्यक्रम संचालक व्याख्याता अवधराम बेहरा, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर शाला परिवार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं पालकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?