June 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पूर्व सांसद व युवाओं के प्रेरणास्रोत संजय गांधी की कांग्रेस ने मनाई पुण्यतिथि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा हाईवे पर ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब पीकर वाहन चलाते मिले 5 भारी वाहन चालक राजस्व वसूली नगर निगम की जीवनरेखा: आयुक्त क्षत्रिय, कहा- लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से करें सुनियोजित कार्य, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी के सिर और हाथों पर डंडे से किया प्राणघातक हमला एनडीपीएस मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चम्पा यादव को गांजा उपलब्ध कराने वाला आरोपी चिंतामणी उर्फ चेता यादव जशपुर से गिरफ्तार, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड से खुला नेटवर्क मेन रोड पर तलवार लहराकर वाले युवक पर कापू पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, घेराबंदी कर मौके पर दबोचा गया, आरोपी से नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त

एनडीपीएस मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चम्पा यादव को गांजा उपलब्ध कराने वाला आरोपी चिंतामणी उर्फ चेता यादव जशपुर से गिरफ्तार, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड से खुला नेटवर्क

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कापू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर चिंतामणी उर्फ चेता यादव को जिला जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

03 जून को महिला तस्कर के कब्जे से गांजा बरामद हुआ था
विदित हो कि 03 जून को थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पखनाकोट सुकवासुपारा में अवैध रूप से गांजा बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपिया श्रीमती चम्पा यादव पति रवि कुमार यादव, उम्र 58 वर्ष निवासी पखनाकोट सुकवासुपारा के कब्जे से बिक्री हेतु रखा गया 0.818 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 13,000 तथा एक ओप्पो A11K मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपिया ने घर से गांजा बिक्री करना स्वीकार करते हुए गांजा चिंतामणी उर्फ चेता यादव से प्राप्त करना बताया था। मामले में थाना कापू में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

मोबाइल कॉल रिकॉर्ड से सप्लायर तक पहुंची पुलिस
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने चम्पा यादव और चिंतामणी उर्फ चेता यादव के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत के रिकॉर्ड का विश्लेषण किया, जिसमें दोनों के बीच संपर्क की पुष्टि हुई। इसके आधार पर आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

पत्थलगांव में दबिश देकर मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कल कापू पुलिस ने जिला जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी चिंतामणी उर्फ चेता यादव पिता मनधरी यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोडेकेला, थाना पत्थलगांव को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने दिनांक 03 जून 2026 को चम्पा यादव को ₹6,500 में गांजा उपलब्ध कराना स्वीकार किया तथा बताया कि प्राप्त रकम में से ₹4,500 खर्च हो चुके हैं।
आरोपी के कब्जे से शेष 2,000 नगद, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG-14-MR-9024, आरसी कार्ड तथा एक काला रंग का मोबाइल फोन जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

राजस्व वसूली नगर निगम की जीवनरेखा: आयुक्त क्षत्रिय, कहा- लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से करें सुनियोजित कार्य, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी के सिर और हाथों पर डंडे से किया प्राणघातक हमला

मेन रोड पर तलवार लहराकर वाले युवक पर कापू पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, घेराबंदी कर मौके पर दबोचा गया, आरोपी से नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?