June 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सरकारी स्कूलों में धार्मिक गतिविधियों पर रोक के आदेश का आदिवासी समाज ने किया विरोध, संयुक्त ज्ञापन सौंपकर निरस्तीकरण की मांग सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए जिले से 17 श्रद्धालु हुए रवाना, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं, छत्तीसगढ़ सरकार की तीर्थ दर्शन पहल से श्रद्धालुओं का सपना हो रहा साकार प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और गंभीरता से करें कार्रवाई-कलेक्टर, जनदर्शन में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश आदिवासी समन्वय समिति धर्म कोड एवं विभिन्न मुद्दों/ समस्याओं को लेकर सौपा यापन ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, क्रूरतापूर्वक हांकते-पीटते बूचड़खाने ले जा रहे दो आरोपियों को धरमजयगढ़ पुलिस ने दबोचा

प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण

रायगढ़ । प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने सोमवार सुबह नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के बहुप्रतीक्षित मरीन ड्राइव, नए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (आईएसबीटी), एफसीआई ऑक्सीजोन, मिट्ठूमुड़ा तालाब, किसान राइस मिल ऑक्सीजोन और कयाघाट पुल सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल पर पहुंचकर अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि रायगढ़ को प्रदेश के सबसे आधुनिक, व्यवस्थित और सुविधासंपन्न शहरों में शामिल करना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि सड़क, परिवहन, पर्यावरण, जल संरक्षण और शहरी सुविधाओं से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद रायगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश के लिए एक मॉडल शहर के रूप में उभरेगा।
वित्त मंत्री ने प्रगति नगर स्थित निर्माणाधीन मरीन ड्राइव का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने समय पर मुख्य बॉक्स कल्वर्ट और डायवर्सन निर्माण कार्य पूरा होने पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मरीन ड्राइव केवल एक सड़क परियोजना नहीं बल्कि रायगढ़ की नई पहचान बनने जा रही है। इससे शहर का सौंदर्य बढ़ेगा, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल भी मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी नवंबर माह तक परियोजना को हर हाल में पूर्ण किया जाए ताकि शहरवासियों को जल्द इसका लाभ मिल सके।
शहर के बहुप्रतीक्षित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (आईएसबीटी) का निरीक्षण करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इसे रायगढ़ के भविष्य की परिवहन व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड का निर्माण केवल वर्तमान जरूरतों को नहीं बल्कि आगामी 40 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। आईएसबीटी परिसर में एक समय में 30 बसों के संचालन की सुविधा होगी, जबकि अतिरिक्त 40 बसों के लिए भी पर्याप्त पार्किंग और स्पेस आरक्षित रखा गया है। बसों की मरम्मत और रख-रखाव के लिए अलग वर्कशॉप क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय बनाया जा रहा है, जहां एक साथ लगभग 550 लोग बैठ सकेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बस स्टैंड रायगढ़ को प्रदेश और देश के अन्य शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा तथा यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
हरियाली और स्वच्छ वातावरण की दिशा में बड़ा कदम, सात एकड़ में विकसित होगा भव्य ऑक्सीजोन
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एफसीआई परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन प्रोजेक्ट का भी अवलोकन किया। लगभग सात एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे इस हरित परिसर को उन्होंने रायगढ़ के पर्यावरणीय भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजोन में दो प्रवेश द्वार बनाए जाएं, जिससे लोगों की आवाजाही आसान हो सके। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच ऐसे हरित क्षेत्रों का विकास समय की आवश्यकता है और यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों को समान महत्व दिया जा रहा है। यही कारण है कि शहर में आधारभूत संरचना के साथ-साथ हरित परियोजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर सुभाष पाण्डेय, मुकेश जैन, आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय, स्थानीय पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?