June 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की महुआ शराब पर कार्रवाई, 21 लीटर महुआ शराब एवं 250 कि.ग्रा. महुआ लाहन जब्त एक आरोपी जेल दाखिल 50 दिन तक मौत से लड़ता रहा नवजात, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के डॉक्टरों ने बचाई जिंदगी, उम्मीद छोड़ चुके माता-पिता को स्वस्थ शिशु सौंपा, चिकित्सकों की सेवा भावना बनी मिसाल लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ भाजपा ने निकाली आपातकाल की विभीषिका स्मृति दिवस मशाल रैली नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान, करतूत के बाद अब गया जेल होटलों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और वार्डों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, प्रमुख बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की फुट पेट्रोलिंग

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर शहर में विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा, कोतवाली पुलिस की देर शाम सघन फुट पेट्रोलिंग, प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकशशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर कल शाम कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान सीएसपी मयंक मिश्रा ने स्वयं पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग कर जवानों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच तथा असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फुट पेट्रोलिंग एसआई ऐनु देवांगन एवं एएसआई गौतम ठाकुर के नेतृत्व में हटरी बाजार, मॉल के सामने मुख्य मार्ग, न्यू मार्केट, गौरीशंकर मंदिर मार्ग, सराफा बाजार, सब्जी मार्केट तथा बड़पारा क्षेत्र में की गई। बड़पारा शराब भट्ठी के पास मौजूद संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर वाहनों की जांच की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने संजय कॉम्प्लेक्स, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक, रेलवे स्टेशन, सत्तीगुड़ी चौक, बैकुंठपुर एवं राजीव नगर वार्डों के अंदर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पेट्रोलिंग के दौरान सुनसान स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी कर रहे युवकों तथा शराबखोरी एवं झगड़ा-विवाद की प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस द्वारा नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
रायगढ़ पुलिस द्वारा विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिदिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों में पैदल पेट्रोलिंग कर बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?